फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two arrested for duping people by saying they watch dirty films

Kanpur News: गंदी फिल्में देखते हो... कहकर ठगने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for duping people by saying they watch dirty films
कानपुर। फर्जी पुलिस अधिकारी बन लोगों को फोन करके उन्हें गंदी फिल्में देखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर उनसे साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दबौली वेस्ट निवासी सौरभ गौतम ने शातिरों के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इटावा के भरथना चंदनपुर निवासी राजा सिंह और रेऊना थाना क्षेत्र के राहुल सिंह का नाम सामने आया। पुलिस ने दाेनों को जैना पैलेस के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 10 विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड, एक सिम, पांच मोबाइल फोन और 10500 रुपये बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वह व्हाट्सएप व टेलीग्राम जैसे एप के जरिये अनजान लोगों के नंबर जुटाते थे। खुद न फंसे इसलिए पहले किसी अनजान शख्स को लोन दिलाने का झांसा देकर उसका बैंक खाता व उससे जुड़ी सिम अपने कब्जे में लेते फिर उन्हीं नंबरों से ठगी के लिए कॉल करते थे।
विज्ञापन

खुद को फर्जी पुलिस अधिकारी बताकर सामने वाले पर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर डराते थे। कई लोग समझौते के नाम पर बताए गए यूपीआई आईडी व क्यूआर कोड पर पैसे भेज देते थे जिन्हें आरोपी एटीएम से निकाल लेते थे। गोविंदनगर अतिरिक्त इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि गिरोह लंबे समय से इस तरीके से साइबर ठगी कर रहा था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed