फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two and a half lakh devotees took langar Suresh Khanna said No one has a history like Sikh community

Kanpur: मोतीझील में ढाई लाख संगत ने छका लंगर, मंत्री सुरेश खन्ना बोले- सिख समाज जैसा इतिहास किसी का नहीं

Sun, 08 Dec 2024 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Dec 2024 03:24 PM IST
सार

Kanpur News: गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे वित्त मंत्री संसदीय राज्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जो इतिहास सिख समाज का है। वैसा पूरी दुनिया में किसी का नहीं है, क्योंकि यह समाज इतनी कुर्बानियां देकर आज यहां तक पहुंचा है।

विज्ञापन
Two and a half lakh devotees took langar Suresh Khanna said No one has a history like Sikh community
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को मोतीझील मैदान पर ढाई लाख संगत ने लंगर छका। इस अवसर पर वित्त व संसदीय राज्य मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, विधायक सुरेंद्र, कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा सहित तमाम लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के दरबार में हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन

इस अवसर पर सुबह व शाम को रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। साथ ही, गुरु तेग बाहदुर की शाहदत पर विचार भी व्यक्त किए। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जो इतिहास सिख समाज का है। वैसा पूरी दुनिया में किसी का नहीं है, क्योंकि यह समाज इतनी कुर्बानियां देकर आज यहां तक पहुंचा है।

विज्ञापन

अतिथियों का सिरोपा पहनाकर स्वागत
इस दौरान उन्होंने 84 के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के चेयरमैन व पूर्व एमएलसी सरदार कुलदीप सिंह, प्रधान सिमरनजीत सिंह ने सभी अतिथियों को सिरोपा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभा के जनरल सेकेट्री प्रिंस वासू, कोषाध्यक्ष तजिंदर पाल सिंह आदि भी सेवा में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed