फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two accused of fatal attack on a youth arrested

Kanpur News: युवक पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 04:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused of fatal attack on a youth arrested
इटावा। रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों को सैफई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने तमंचे व कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के नगला लाले निवासी दुर्वेश कुमार ने बताया कि होली के दिन उसका भाई योगेश अपने दोस्तों के साथ नगला नत्थू गांव अपने रिश्तेदार नेहपाल सिंह की गमी में गया था। नगला नत्थू में अर्जुन सिंह व गौरव ने अन्य साथियों के साथ रंजिश के चलते योगेश पर फायर कर दिया था। पैर में गोली लगने से योगेश घायल हो गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह सैफई पुलिस ने उसरई बंबे पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों के पास से तमंचे व कारतूस मिले हैं। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed