{"_id":"67bcd2d2054e350729016b7f","slug":"two-accused-of-cow-slaughter-arrested-with-meat-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1015762-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गोकशी करने वाले दो आरोपियों को मांस के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गोकशी करने वाले दो आरोपियों को मांस के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी में पुलिस ने गोकशी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से एक क्विंटल मांस समेत मवेशी काटने के औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना ने बताया कि रविवार देर रात सनिगवां स्थित डबल स्टोरी कालोनी के खाली प्लाॅट में दबिश दी गई। इस दौरान वहां रखे डीप फ्रीजर में एक क्विंटल मांस, मवेशियों के काटने के औजार व इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सनिगवां डबल कॉलोनी निवासी मोहम्मद रियाज और मोहम्मद हसन के रूप में हुई है। दोनों गोकशी कर मांस बेचते हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं, बरामद हुए मांस को जांच के मथुरा स्थित पशुपालन विभाग की लैब में जांच के लिए भेजा गया है।