टीवी जगत की बेहतरीन अदाकारा माही विज ने बहुत ही कम समय में अपने हुस्न और एक्टिंग के दम पर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। अब उनका नाम छोटे पर्दे के उम्दा कलाकारों में दर्ज हो चुका है। इस एक्ट्रेस का बचपन यूपी के कानपुर शहर में बीता।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- माही विज के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...
टीवी कलाकार माही विज का बचपन उनके ननिहाल कानपुर के साकेत नगर में गुजरा। ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि हर साल मैं गर्मियों की छुट्टियों में यहां नाना-नानी के घर आया करती थी। एंड टीवी पर 23 जून से शुरू हुए शो ‘लाल इश्क’ की स्टारकास्ट माही विज का यह भी कहना है कि यहां के लोग काफी मिलनसार और खुशमिजाज हैं। एक दूसरी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। माही को कानपुर की मिठाइयां और चाट बेहद पसंद है।
‘शुभ कदम, लागी तुझसे लगन’ सीरियल में नकुशा का किरदार निभा कर फेमस हुईं माही विज रियलिटी शो 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए', 'खतरों के खिलाड़ी' शो में अपने टैलेंट का जलवा बिखेर चुकी हैं।
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कुछ पर्सनल बातें भी शेयर कीं। वह कहती हैं कि पापा भी कानपुर के हैं। मम्मी से यहीं प्यार और फिर शादी भी हुई। बचपन साकेत नगर स्थित ननिहाल में गुजरने की वजह से कानपुर से कई यादें जुड़ी हैं। यहां की लगभग हर गलियां मैंने बचपन में घूमी हैं।