फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tussle Erupts Before Agrawal Samaj Elections, Results Declared Late at Night

Kanpur: अग्रवाल समाज के चुनाव से पहले दो धड़ों में तकरार, हाथापाई की नौबत; देर रात घोषित हुआ परिणाम

Mon, 24 Aug 2026 11:02 AM IST
Prasoon Shukla प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:02 AM IST
सार

Kanpur News: अग्रवाल समाज की वार्षिक आमसभा रविवार को किदवईनगर के-ब्लॉक स्थित अग्रसेन भवन में हुई। आमसभा के दौरान एक सदस्य को संस्था और व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
Tussle Erupts Before Agrawal Samaj Elections, Results Declared Late at Night
द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम देर रात घोषित - फोटो : amar ujala

विस्तार

दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इसके चलते कुछ देर के लिए द्विवार्षिक चुनाव स्थगित करना पड़ा। बाद में दोपहर के बाद चुनाव प्रक्रिया कराई गई और देर रात परिणाम घोषित किए गए।

विज्ञापन

चुनाव से पहले हुई आमसभा में एक सदस्य को लेकर चर्चा शुरू हुई। कुछ सदस्यों ने उन पर संगठन की नीतियों के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाया और उन्हें संस्था से निष्कासित करने के साथ व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने की मांग की। कुछ सदस्यों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए और माहौल गर्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ता देख चुनाव स्थगित करने की घोषणा की गई। पूर्व में घोषित चुनाव अधिकारी भी मौके से चले गए। वहीं, कुछ पदाधिकारी चुनाव कराने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद वरिष्ठ सदस्य मोतीलाल अग्रवाल ने नए चुनाव अधिकारी की घोषणा की और दोपहर बाद चुनाव कराने की बात कही। दोनों पक्षों को समझाने के बाद चुनाव प्रक्रिया दोपहर में शुरू कराई गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम की तारीख बदलने पर भी थी नाराजगी

विवाद की एक वजह जगदंबा श्याम प्रचार समिति के कार्यक्रम की तारीख बदलना भी बताई गई। संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार, यह कार्यक्रम हर वर्ष 15 अगस्त को होता था, लेकिन इस बार दो अगस्त को आयोजित किया गया। इसे लेकर भी कुछ सदस्यों में नाराजगी थी।

देर रात घोषित हुए चुनाव परिणाम

अग्रवाल समाज के द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम देर रात घोषित किए गए। इसमें अभिनव अग्रवाल, आदित्य पोद्दार, अरुण कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार जिंदल, बालकृष्ण देवड़ा, दीपक अग्रवाल (चंद्रगंगा), दीपक अग्रवाल, गिरिराज किशोर अग्रवाल, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, मांगे राम गर्ग, मनोज कुमार अग्रवाल, नरेश कुमार गर्ग, पवन कुमार भीमसरिया, प्रदीप केडिया, राधेश्याम अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, रोहित तुलस्यान, संजय अग्रवाल (किदवई नगर), सत्यनारायण सिंघानिया, श्रवण कुमार अग्रवाल, सुनील कानोडिया और सुरेश नौसरिया विजेता घोषित हुए।

विजेता चुनेंगे पदाधिकारी

मंत्री आदित्य पोद्दार ने बताया कि निर्वाचित सदस्य जल्द ही आपसी सहमति से अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed