फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tuition teacher sexually assaulted, minor said used to show dirty film on mobile, then used to do so

ट्यूशन टीचर ने किया यौन शोषण: नाबालिग बोली- मोबाइल पर दिखाता था गंदी फिल्म, फिर करता था ऐसा, जानें पूरा मामला

Thu, 17 Aug 2023 06:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Aug 2023 06:04 PM IST
सार

Kanpur Crime: मामले में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर का कहना है कि ट्यूशन टीचर द्वारा नाबालिग बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का मामला प्रकाश में आया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी टीचर के मोबाइल को रिकवर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Tuition teacher sexually assaulted, minor said used to show dirty film on mobile, then used to do so
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चमनगंज में नौ साल की मासूम को अश्लील वीडियो दिखाकर एक मौलाना ने अश्लील हरकत की। मासूम ने घरवालों को आपबीती सुनाई तो वह स्तब्ध रह गए। मां ने मौलाना के खिलाफ चमनगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

ई-रिक्शा संचालक की पत्नी ने बताया कि इलाके का रहने वाला मौलाना आमिर उनकी दोनों बेटियों नौ साल व पांच साल को ट्यूशन पढ़ता है। आरोप है कि बच्चयों को पढ़ाने के बहाने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर वैसा ही करने का दबाव बनाता था। यही नहीं, उसने बच्चियों को यह भी कहा था कि वह यह बात किसी को भी न बताए।
विज्ञापन

वरना अंजाम बुरा होगा। डर के चलते बच्चियां ये बात अपने परिजनों को नहीं बता रहीं थीं। ट्यूशन टीचर की हरकतें जब ज्यादा बढ़ने लगी तो बड़ी बेटी ने आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन चमनगंज थाने पहुंचकर आरोपी मौलाना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छेड़खानी, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवी तक पढ़ा है मौलाना
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मासूम बच्चियों को ट्यूशन पढ़ा रहा मौलाना खुद पांचवी तक पढ़ा हुआ है। ऐसे में वह मासूमों को क्या शिक्षा दे रहा होगा। थानाप्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की अपील की जाएगी। जिससे कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

ट्यूशन टीचर द्वारा नाबालिग बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का मामला प्रकाश में आया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी टीचर के मोबाइल को रिकवर किया जा रहा है। जिससे कि सच्चाई का पता लगाया जा सके।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed