{"_id":"62177f647c3dc5672159abbd","slug":"trying-to-misdeed-with-innocent-girl-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार: छह साल की बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया किशोर, मुंह में कपड़ा ठूंस किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार: छह साल की बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया किशोर, मुंह में कपड़ा ठूंस किया दुष्कर्म का प्रयास
Thu, 24 Feb 2022 06:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Feb 2022 06:24 PM IST
सार
कानपुर में मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जूही क्षेत्र में 14 साल के किशोर ने पड़ोस में रहने वाली छह साल की बच्ची को चॉकलेट और टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
बच्ची के चिल्लाने पर उसे बदहवास हालत में छोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी के माता-पिता और परिवार के लोगों ने धमकी दी और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जूही थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी छह साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाला 14 साल का किशोर टॉफी व चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। घर में ले जाकर उसके कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
चीखने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे छोड़ दिया तो वह घर पहुंची और मां से आपबीती बताई। बच्ची के साथ हैवानियत की बात सुनकर दंपति के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह पड़ोसी से इसकी शिकायत करने पहुंचे तो मारपीट पर उतारू हो गए।

इतना ही नहीं जातिसूचक गालियां भी दीं। कहा कि अब दोबारा इधर आए तो ठीक नहीं होगा। पीड़ित परिवार ने जूही थाने में मामले की शिकायत की, लेकिन थानेदार ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने एसीपी आलोक सिंह और एडीसीपी मनीष सोनकर से मामले की शिकायत की।
एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह की फटकार के बाद जूही थाने की पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, पाक्सो, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। एडीसीपी मनीष सोनकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा।