फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempts, unbridled chaos

कोशिशें नाकाम, अराजकता बेलगाम

Sat, 23 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Attempts, unbridled chaos
दादा नगर क्रासिंग पर लगा भीषण जाम। - फोटो : amarujala
कानपुर साउथ। दादानगर पुल पर देर शाम वनवे व्यवस्था धड़ाम हो गई। बंद क्रासिंग में फंसे कुछ कार सवारों की अराजकता के चलते पुल जाम से कराह उठा। जल्दी निकलने के चक्कर में कार सवारों ने बैरिकेडिंग तोड़कर गाडि़यों को पुल की ओर मोड़ दिया। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि पुलिस तमाशबीनों की तरह खड़ी रही। 
विज्ञापन

 सीटीआई से शास्त्री चौक और विजयनगर चौराहे तक जाम में फंसे लोगों के शुक्रवार को पसीने छूट गए। कुछ वाहन सवारों ने खुद ही उतरकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालकों की अराजकता के चलते उनकी एक नहीं चली। काफी कोशिशों के बावजूद जाम नहीं खुला तो लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवा पाई। उधर देर शाम तक जरीब चौकी चौराहा, अफीमकोठी, टाटमिल चौराहा, गोविंदपुरी पुल, घ्‍ांटाघर, बाइपास पर जाम के बीच 
विज्ञापन

चरम पर टेंपो चालकों की मनमानी 
विजय नगर चौराहे पर सड़क की हर लेन को घेरकर खड़े होने वाले टेंपो चालकों की अराजकता से यहां की यातायात व्यवस्था ठप हो चुकी है। सुबह से लेकर शाम तक चौराहे पर टेंपो, बसों, ई-रिक्शा, रेहड़ी और खोमचे वालों का कब्जा रहता है। इस कारण जाम भी लगता है। चौराहे पर ही पुलिस चौकी होने के बावजूद इस चौराहे के हालात ज्यादा बदतर हैं। फरवरी में डीएम के निरीक्षण के दौरान इसी बात पर उद्यमियों ने एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव को खरी-खोटी सुनाई थी। इस पर डीएम ने चौराहे को सुंदर रखने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क घेरने पर एफआईआर के थे आदेश
डीएम ने सीओ ट्रैफिक को जिम्मेदारी सौंपी थी कि चौराहे से 50 मीटर दूरी पर टेंपो खड़े हों। सड़क पर बिना वजह ट्रक खड़े न हो पाएं। इसका पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ एफआईआर कराएं। इस अराजकता पर अभी तक एक भी रिपोर्ट नहीं हुई।

चौराहा चौड़ा करने की योजना भी धड़ाम
विजय नगर चौराहे के फुटपाथ और चारों कोनों को पक्का कर चौड़ा करने की योजना भी सिरे नहीं चढ़ी। डीएम के इस आदेश को भी अफसरों ने हवा में उड़ा दिया। चौराहे के चौड़ीकरण का काम उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed