{"_id":"69c048586b8da9246c059774","slug":"trucks-and-dumpers-are-moving-freely-in-no-entry-area-questions-on-picket-kanpur-news-c-220-1-akb1002-140126-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नो एंट्री में धड़ल्ले से निकल रहे ट्रक-डंपर, पिकेट पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नो एंट्री में धड़ल्ले से निकल रहे ट्रक-डंपर, पिकेट पर सवाल
Mon, 23 Mar 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा मार्ग पर नो एंट्री समय में नियम तोड़कर माल वाहक वाहन निकल रहे हैं। रोशनमऊ तिगाई की ओर से रूरा मार्ग पर आते हैं तो कई बार डेरापुर मार्ग से होकर यह वाहन नो एंट्री में घुस रहे हैं। तेज रफ्तार से निकलने वाले वाहन दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। ऐसे में पिकेट ड्यूटी पर सवाल उठ रहे हैं।
रूरा में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य भाड़ा लादकर निकलने वाले माल वाहक वाहनों पर रोक है। इसमें मौरंग व गिट्टी लदे डंपर व ट्रक भी शामिल हैं। अकबरपुर में नवीन बस अड्डा व रूरा में नहर पुल पर यातायात पुलिस पिकेट लगती है।
इसके बाद भी रविवार को मैथा की ओर से तिगाई रोशनमऊ मार्ग से होकर दोपहर करीब 11 बजे डंपर निकल गया। इसी तरह सुबह करीब आठ बजे मोरंग लदा डंपर रूरा में नहर की ओर निकल गया। जबकि करीब 11:30 बजे ट्रक अकबरपुर में तेज गति से निकल गया। गिट्टी लदे डंपर रूरा रोड से नो एंट्री के समय में निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि इससे हादसे का खतरा बना है।