{"_id":"6374a073c33373630a0e68d9","slug":"truck-hits-mother-daughter-on-kanpur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: हाईवे पर मां-बेटी को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटी की दर्दनाक मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: हाईवे पर मां-बेटी को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटी की दर्दनाक मौत, चालक फरार
Wed, 16 Nov 2022 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 16 Nov 2022 02:48 PM IST
सार
सचेंडी थाना क्षेत्र में पैदल हाईवे पार कर रही मां-बेटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत हो गई, जबकि मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गौरी मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के हाईवे में मां-बेटी को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा चकरपुर मंडी स्थित हाईवे पर स्थित मजार के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, जुगराजपुर निवासी अंजुल मिश्रा चकरपुर स्थित एनटीपीसी के पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह अंजूल मिश्रा की पत्नी उर्मिला और बेटी गौरी (19) किसी काम से चकरपुर आए थे( काम निपटाने के बाद दोनों जब दोबारा घर की तरफ जा रहे थे। उसी समय सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में गौरी की मौके परही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उर्मिला को नजदीकी निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं चालक दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन