फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck Driver Death, Case filed against three SGST officers, son said  officers beat him and mobile was also sn

Truck Driver Death: SGST के तीन अफसरों पर मुकदमा, बेटा बोला- सदमे थे पिता, अधिकारियों ने पीटा...मोबाइल भी छीना

Tue, 25 Jul 2023 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jul 2023 09:51 AM IST
सार

Kanpur Crime: कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया एसजीएसटी के संयुक्त आयुक्त अमित मोहन, पारसनाथ यादव, अपर आयुक्त महेंद्र विक्रम सिंह व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Truck Driver Death, Case filed against three SGST officers, son said  officers beat him and mobile was also sn
ट्रक चालक की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में लखनपुर स्थित एसजीएसटी कार्यालय के बाहर रविवार सुबह ट्रक चालक की मौत के मामले में कल्याणपुर पुलिस ने दो संयुक्त आयुक्त व एक अपर आयुक्त समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई पंजाब से आए बेटे की तहरीर के आधार पर सोमवार को की गई।

विज्ञापन

बेटे ने अफसरों पर मारपीट, मोबाइल, छीनने और घर न जाने देने का आरोप लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित रखा गया है। लुधियाना निवासी ट्रक चालक बलवीर सिंह उर्फ बिल्लू (49) गुरुवार रात 11 बजे ट्रक में स्क्रैप लादकर कानपुर से पंजाब के गोविंदगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

गीतानगर क्रासिंग के पास एसजीएसटी अफसरों ने चेकिंग के दौरान ट्रक रोक लिया था। इसके बाद ट्रक को ले जाकर लखनपुर स्थित कार्यालय में खड़ा करा लिया और चालक को ट्रक में ही रहने के निर्देश दिए। शहर आए बेटे गोविंद ने कल्याणपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके एक भाई की मौत शुक्रवार को हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अफसरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
पिता ने इसकी सूचना अफसरों को दी, फिर भी उन्हें जाने नहीं दिया गया। उनको पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया एसजीएसटी के संयुक्त आयुक्त अमित मोहन, पारसनाथ यादव, अपर आयुक्त महेंद्र विक्रम सिंह व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बेटा बोला- पिता को अधिकारियों ने पीटा, मोबाइल भी छीना
लुधियाना के ट्रक चालक के बेटे गोविंद ने एसजीएसटी अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कल्याणपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि भाई की मौत से पिता सदमे में थे। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें पीटा और मोबाइल छीन लिया। सोमवार को लुधियाना से मृतक का 18 वर्षीय बेटा गोविंद अपने दो मामा के साथ मोर्चरी पहुंचा।

गीतानगर क्रासिंग के पास एसजीएसटी अधिकारियों ने रोका
गोविंद ने बताया कि पिता बलवीर लुधियाना के ललित कुमार का ट्रक लेकर 15 दिन पहले कानपुर के लिए निकले थे। करीब एक सप्ताह पहले उसका सबसे छोटा भाई महेश (14) लापता हो गया था। इधर गुरुवार को पिता ट्रक लेकर लुधियाना के लिए निकले थे, जिन्हें गीतानगर क्रासिंग के पास एसजीएसटी अधिकारियों ने रोक लिया।

महेश की मौत की बात बताई, लेकिन अधिकारियों को नहीं आया रहम
ट्रक ले जाकर कार्यालय के बाहर खड़ा करा दिया। वहीं, लुधियाना में शुक्रवार तड़के महेश की मौत की खबर मिली, तो पिता को फोन पर सूचना दी। गोविंद का आरोप है कि पिता ने एसजीएसटी के अधिकारियों से महेश की मौत होने की बात बताई, लेकिन अधिकारियों को उन पर रहम नहीं आया।

पिता ने कहा था- अस्थियां रोककर रखना, मैं जल्दी आऊंगा
बेटे गोविंद ने बताया कि भाई की मौत की सूचना जब उसने पिता को दी तो उन्होंने कहा था कि महेश की अस्थियां रोककर रखना। जब मेंं वापस आऊंगा तो अस्थियां विसर्जित करूंगा, लेकिन रविवार शाम छह बजे पिता की ही मौत की सूचना मिली। एक चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि दूसरी मौत से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed