फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   truck driver dead body found in farrukhabad

फर्रुखाबाद: ट्रक के केबिन में खून व चालक के जूते-चप्पल मिले, हत्या की आशंका, दर्ज हुई रिपोर्ट

Tue, 03 Mar 2020 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
truck driver dead body found in farrukhabad
ट्रक के कैबिन में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में कायमगंज के बाईपास रोड स्थित बेरी तिराहे के पास परचून का सामान लदा ट्रक लावारिस हालत में सोमवार देर रात खड़ा मिला। ट्रक दिल्ली से माल लेकर कानपुर जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक के केबिन में खून व चालक के जूते-चप्पल व कपड़े मिले हैं। ट्रक की लोकेशन कानपुर के बजाय कायमगंज मिलने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने कंपनी के लोगों को भेजा था।
विज्ञापन


मैनेजर की सूचना पर पुलिस ने चालक की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चालक की हत्या कर ट्रक लूट की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली की मेहता ट्रांसपोर्ट कंपनी देश के कई शहरों से माल लाने व ले जाने का काम कराती है। इस कंपनी में काम करने वाला चालक कानपुर की विश्व बैंक बर्रा कालोनी निवासी ट्रक चालक रामौतार यादव अकेले ट्रक में परचून का सामान लोड कर 29 फरवरी की रात में दिल्ली से कानपुर के लिए निकला था।
विज्ञापन


 

सोमवार तक ट्रक कानपुर नहीं पहुंचा तो कंपनी को चिंता हुई। कंपनी के मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को ट्रक की लोकेशन जीपीएस से देखी तो लोकेशन कानपुर के बजाय कभी अलीगंज, कभी कंपिल व तो कभी कायमगंज में मिली। इस पर मैनेजर ने चालक के पुत्र अजय यादव व दूसरे चालक जनपद एटा थाना व कस्बा अलीगंज निवासी अंकित को सूचना दी। अजय भी इसी कंपनी का चालक है। मैनेजर व अजय परिवार सहित सोमवार रात कोतवाली पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर विनय राय को सूचना दी।

मैनेजर भूपेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस ने चालक के लापता होने की सूचना दर्ज कर ली। ट्रक की खोजबीन की गई तो बाईपास रोड बेरी तिराहे के पास माल लदा ट्रक खड़ा मिल गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। टकेबिन में सीट के पास खून व चालक के जूते-चप्पल, कपड़े मिले हैं। इससे ट्रक का माल लूटने के उद्देश्य से चालक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल डा. विनय राय ने बताया कि कंपनी के मैनेजर भूपेंद्र सिंह की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले छानबीन की जा रही है। 

 

गुरसहायगंज से ट्रक ने लिया यू टर्न
ट्रक में लगे जीपीएस की पड़ताल की तो पता चला कि ट्रक कानपुर जा रहा था। दिल्ली से कानपुर जाने के लिए फर्रुखाबाद आने की जरूरत नहीं है। सीधे गुरसहायगंज होते हुए जा सकते हैं। ट्रक ने कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज से छिबरामऊ के लिए यू टर्न लिया। इसके बाद ट्रक मोहम्मदाबाद होते हुए फर्रुखाबाद लाया गया। इसके बाद अलीगंज, कंपिल से कायमगंज पहुंचा। इससे अनुमान कि ट्रक को लूटने वाले माल को ठिकाने लगाने के लिए इधर-उधर चक्कर काट रहे थे।

बेटे ने जताई अनहोनी की आशंका
ट्रक चालक का बेटा अजय यादव भी इसी कंपनी के चालक है। वह अपने ताऊ रामस्वरूप व जीजा देवेंद्र के साथ यहां पहुंचा। इन लोगों ने अलीगंज व कंपिल में पिता की कई जगह तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। उन्होंने बताया कि अमूमन चालक ट्रक में सवारी बैठा लेते हैं। बदमाश सवारी बनकर ट्रक में बैठे होंगे और पीछे से उनके पिता पर हमला कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक का माल लूटने के उद्देश्य से चालक को अगवा किया गया है। उन्होंने अनहोनी की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed