{"_id":"5c9f8c94bdec22140012d933","slug":"truck-driver-came-under-vande-bharat-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया ट्रक चालक, मोबाइल बना मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया ट्रक चालक, मोबाइल बना मौत की वजह
Sat, 30 Mar 2019 09:04 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (टी-18) की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार को कानपुर के सरसौल स्टेशन के पास हुआ। घाटमपुर के पड़री लालपुर निवासी ट्रक चालक मुन्ना (40) शुक्रवार को पाल्हेपुर नर्वल स्थित अपनी ससुराल पहुंचा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सरसौल स्टेशन के पास वह रेलवे ट्रैक पर टहल-टहलकर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी बीच निकली वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मुन्ना की पत्नी रबिया चार बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। वह पत्नी से ही मिलने आया था। थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी के मुताबिक परिजनों से पूछताछ में मुन्ना के डिप्रेशन में भी होने की बात सामने आई है।