फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Truck disappeared from Kuchchha outpost in Hamirpur, constable filed case

Hamirpur: सोती रही कुछेछा चौकी की पुलिस..अभिरक्षा से गायब हो गया ट्रक, सिपाही ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 19 Feb 2023 12:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Feb 2023 12:03 AM IST
सार

कुछेछा चौकी की पुलिस का बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, एआरटीओ ने एक ट्रक को पकड़कर चौकी में खड़ा कराया था, जो बीती रात चोरी हो गया। मामले में सिपाही ने कोतवाली में मालिक और चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Truck disappeared from Kuchchha outpost in Hamirpur, constable filed case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) द्वारा कार्रवाई के बाद पुलिस चौकी कुछेछा में खड़ा कराया गया ट्रक पुलिस अभिरक्षा से गायब हो गया। इससे पुलिस महकमें में हड़कंप है। सिपाही ने कोतवाली में तहरीर देकर ट्रक चालक व उसके मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

कुछेछा पुलिस चौकी में तैनात सिपाही विमल कुमार कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 फरवरी को एआरटीओ अमिताभ ने ट्रक यूपी 78 एचएन 7416 को चालान करके  चौकी कुछेछा में सुबह 09.30  बजे  चालानी रशीद दिए थे।
विज्ञापन

गाड़ी को चौकी के पास पार्किंग में सड़क के किनारे खड़ी कराई गई थी। उन्होंने बताया कि उसी दिन गाड़ी का चालक गाडी के आस पास घूम रहा था और वहां पर किसी से यह चर्चा की थी कि एक चाबी ट्रक की जमा है तथा एक मेरे मालिक के पास है चाबी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लगी थी पुलिस
बीती रात्रि से राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा में सामूहिक विवाह के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी, जिसमें सुरक्षा के लिए कॉलेज में लगे थे। 17 फरवरी को कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात 8 बजे सभी खड़े वाहनों को चेक किया गया, तो ट्रक नहीं मिला है।

सिपाही ने कोतवाली में दर्ज कराया है मुकदमा
ट्रक को चालक और मालिक द्वारा चोरी से बगैर किसी आदेश के हटा दिया गया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी संजय सिंह और चालक अजय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed