{"_id":"5cb093b4bdec2213f10df046","slug":"truck-crushes-two-brothers-on-highway-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक ने सगे भाइयों को रौंदा, हेलमेट नहीं लगाने से सिर पर आईं चोटें, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक ने सगे भाइयों को रौंदा, हेलमेट नहीं लगाने से सिर पर आईं चोटें, मौत
Fri, 12 Apr 2019 07:03 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिधनू में हाईवे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंदकर भाग निकला। हादसे के वक्त दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पोस्टमार्टम में सिर व शरीर पर आईं चोटों व अधिक खून बहने से दोनों की मौत हो गई।
सदर बाजार शेखवाडा, घाटमपुर निवासी बनारसी सैनी ने बताया कि बड़ा बेटा प्रमोद (28) जेसीबी चालक और छोटा बेटा पवन (19) घाटमपुर स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर में मिठाई की दुकान चलाता था। प्रमोद पत्नी पूनम, बेटे यश (5), बेटी यशी (3) और पवन के साथ नौबस्ता गल्लामंडी में किराये के मकान में रहता था।
गुरुवार रात नौबस्ता निवासी एक शख्स का ट्रक खराब हो गया था। उसने प्रमोद से रिपेयरिंग का सामान मंगाया था। प्रमोद पवन के साथ बाइक से नौबस्ता के लिए घर से निकला था। एसबीआई बैंक, बिधनू के सामने हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पवन को लेकर बिधनू सीएचसी पहुंची। यहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट ले जाते वक्त रास्ते में पवन की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह के मुताबिक दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गए हैं। बनारसी सैनी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।