फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck collides with parked bus in Etawah, two dead, police sent bodies for post-mortem

Etawah Accident: खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Sat, 28 May 2022 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 May 2022 12:35 PM IST
सार

आगरा-इटावा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
Truck collides with parked bus in Etawah, two dead, police sent bodies for post-mortem
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस और ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में इटावा-आगरा मार्ग पर चालक को झपकी आने से शनिवार तड़के पीछे से आ रहा ट्रक खड़ी बस से टकरा गया। हादसे में बस के नीचे खराबी देख रहे चालक और टार्च दिखा रहे यात्री की मौत हो गई। छह अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन


पुलिस ने दूसरी बस से यात्रियों को रवाना कर दिया। हाईवे के बाद काफी देर तक जाम जैसी स्थिति रही। आगरा फोर्ट डिपो की बस सुबह करीब 3:30 बजे इटावा से 30 सवारियां लेकर आगरा के लिए रवाना हुई थी। बस फिरोजाबाद के श्रीरामनगर निवासी प्रदीप कुमार तेनगुरिया (35) चला रहे थे।
विज्ञापन


जसवंतनगर से चार किलोमीटर आगे जमुना बाग के पास करीब 4:15 बजे बस खराब हो गई। चालक और भांडों की चौक फिरोजाबाद निवासी यात्री सिराजुद्दीन (60) नीचे उतर गए। चालक पीछे की ओर से बस के नीचे घुसकर खराबी देखने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री खड़े होकर टॉर्च दिखा रहा था। इस दौरान पीछे से आया ट्रक सिराजुद्दीन को कुचलते हए बस से टकरा गया। हादसे में सिराजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में बैठे छह यात्रियों को भी चोटें आईं। सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुरैना निवासी ट्रक चालक सोनू को हिरासत में ले लिया है। ट्रक चालक ने बताया कि उसे झपकी आ रही थी। पुलिस ने आधे घंटे में दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed