{"_id":"68014d891ca8c51fa702f214","slug":"truck-collided-with-tractor-one-dead-other-seriously-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-124106-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक पलटते ग्रामीण।
- फोटो : घटना के बाद ट्रक पलटते ग्रामीण।
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मुलायमनगर के पास गुरुवार को ट्रैक्टर ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को धक्का देकर पलटा लिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नीरज उर्फ नीरू (40) निवासी चंद्रपुरा व आनंद (35) निवासी राजा का बाग मंगलवार शाम को इटगांव में मजदूरी करके ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर नीरज चला रहा था। रास्ते में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मुलायमनगर गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। नीरज को परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उसने बुधवार देर शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आनंद का आयुर्विज्ञान विवि में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीण एक ट्रक को पलटाते नजर आ रहे हैं। पूर्व प्रधान प्रतापनेर बृजेश यादव ने बताया कि यह हादसा लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक के कारण हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ट्रक को घेरकर पलटा दिया। नीरज के परिवार का भरण पोषण वही करता था। इलाज में काफी पैसा खर्च हुआ है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। प्रशासन को परिवार को मुआवजा देना चाहिए।