{"_id":"6345b06c1e6a9d3196375133","slug":"truck-and-bike-collide-in-fatehpur-two-youths-killed-and-third-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
Tue, 11 Oct 2022 11:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:37 PM IST
सार
चित्रकूट जाते समय महेवा घाट में हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले के धाता क्षेत्र में रमपुरवा गांव के तीन युवक महेवा घाट में हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
धाता थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी रजत सिंह (17) पुत्र रामलखन सिंह, विष्णु सिंह (45) व कौशांबी के जुवरा निवासी अशोक कुमार सिंह मोटर साइकिल से मंगलवार को चित्रकूट जा रहे थे।
विज्ञापन
कौशांबी जनपद के महेवा घाट थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु सिंह की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घायल रजत सिंह व अशोक को अस्पताल भेजा। जहां रजत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अशोक का इलाज जिला अस्पताल मंझनपुर में चल रहा है। यह खबर जब रमपुरवा युवकों के परिवार में पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन तुरंत मंझनपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।