फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Troubled by financial constraints in Kanpur dehat, a young man hanged himself at home

कानपुर देहात में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Troubled by financial constraints in Kanpur dehat, a young man hanged himself at home
कानपुर देहात में मनीष की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में धन्नी से लटका मिला। परिजनों ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिता प्रवीण कुमार ने बताया कि पांच बेटों में मनीष दीक्षित (28) सबसे बड़ा था। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। भट्ठे में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। कई दिनों तक मजदूरी न मिलने पर खाने का संकट हो जाता है।
विज्ञापन

आठ साल पहले प्रधानमंत्री आवास मिला है। भट्ठा के पास ही पान मसाला बेचने की छोटी दुकान है। मनीष ने इंटर तक पढ़ाई की थी। रोजगार न होने से परेशान रहता था। घटना की जानकारी पर राजपुर ब्लॉक प्रमुख राकेश कटियार पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जांच कराई जाएगी कि पात्रता के बाद भी किन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। मां रेखा देवी, बहन मीनू, आशीष, धीरेंद्र, राम और श्याम बिलखते रहे। रसधान चौकी इंचार्ज प्रभात सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मानसिक बीमार ने की आत्महत्या
राजपुर। बेहमई गांव में मंगलवार को सुदामा पाल (22) का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर कमरे में लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मां राजरानी ने बताया कि बेटा मानसिक बीमार था। चौकी इंचार्ज जीतमल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed