{"_id":"5e04b8618ebc3e87d700d902","slug":"trouble-on-delhi-howrah-rail-route-rail-traffic-disrupted-for-a-quarter-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर आई दिक्कत, सिग्नल खराब होने सवा घंटे रेल यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर आई दिक्कत, सिग्नल खराब होने सवा घंटे रेल यातायात बाधित
Thu, 26 Dec 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 26 Dec 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर रेलवे स्टेशन का डाउन होम सिग्नल फेल हो गया। इस कारण सवा घंटे तक डाउन लाइन का रेल यातायात बाधित रहा। डाउन की कई ट्रेनों को रोक-रोक कर गुजारा गया। सिग्नल की मरम्मत के बाद यातायात सुचारु हो सका।
गुरुवार को झींझक रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन का होम सिग्नल 11:45 पर लाल हो गया। स्टेशन कार्यालय के पैनल बोर्ड पर संदेश देखकर स्टेशन मास्टर राजेंद्र कुमार मीणा ने एसएनटी स्टाप को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसएनटी स्टाप ने खराब सिग्नल ठीक किया।
इसमें सवा घंटे का समय लग गया। सिग्नल ठीक होने पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान डाउन होम सिग्नल के पास डाउन की नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, टूंडला-कानपुर मेमो, सीमांचल एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन मालगाड़ियों को दो-दो मिनट रोककर गुजारा गया।
विज्ञापन
सिग्नल निरीक्षक झींझक संदीप बोस ने बताया कोहरा और नमी के कारण डाउन का होम सिग्नल लाल हो गया था। झींझक स्टेशन मास्टर राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सवा घंटे तक डाउन लाइन का यातायात बाधित रहा था।