फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   triple talaq in islam changing

तीन तलाक पर मसलक बदल रहे मुस्लिम

Fri, 28 Oct 2016 08:55 PM IST
सुहेल खान,अमर उजाला,कानपुर
सुहेल खान,अमर उजाला,कानपुर Updated Fri, 28 Oct 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
triple talaq in islam changing
डेमो
तीन तलाक के मसले पर देश भर में छिड़ी बहस के साथ साथ मुस्लिम समाज के अलग अलग फिरकों में इसको लेकर विवाद है। शिया एक बार में तीन तलाक को नहीं मानते हैं। सुन्नियों में भी अहले हदीस विचारधारा के मुसलमान एक साथ दिए गए तलाक को गैरइस्लामी मानते हैं और उनके मुताबिक एक साथ तीन तलाक से मियां-बीवी का रिश्ता खत्म नहीं होता है। ऐसे में सुन्नियों के बरेलवी और देवबंदी विचारधारा के मुसलमान जो गलती से एक साथ तीन तलाक दे देते हैं, वे अहले हदीस मसलक के उलेमा से फतवा लेकर फिर से शादीशुदा जिंदगी गुजारने लगे हैं। तीन तलाक से प्रभावित बरेलवी या देवबंदी मुसलमानों को अहले हदीस विचारधारा से मिली राहत से अहले हदीस मुस्लिमों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


अहले हदीस के मुताबिक तलाक
अहले हदीस विचारधारा (सलफी विचारधारा) के संगठन जमीअत अहले हदीस के कानपुर के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल मोहम्मदी ने बताया कि एक बार में अगर किसी ने तीन तलाक दे दिया तो उसे तीन नहीं बल्कि एक माना जाएगा। तीन तलाक का मतलब तीन नशिस्त (अंतराल या बैठकें) से है। दूसरा और तीसरा तलाक देने में तीन महीने का अंतराल होना चाहिए। एक बार में तीन या कई बार तलाक बोल देने से उसे एक ही माना जाता है। दूसरे अंतराल (तीन महीने बाद) के बाद तीसरे तलाक पर ही मियां-बीवी का रिश्ता खत्म होगा।
विज्ञापन


पिछले दो सालों में करीब 250 ऐसे मामले उनके पास है, जिन्होंने एक बार में तीन तलाक दे दिया था। बरेलवी और देवबंदी विचारधारा के उलेमा ने उसे तलाक मान लिया । जबकि कुरान और हदीस के साथ बनारस के मदरसा जामे सलफिया के फतवे की रोशनी में उन्होंने पीड़ित पक्ष को लिखित फतवा दिया कि उनका तलाक नहीं हुआ है। आज वे सभी खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं और अहले हदीस विचारधारा के मुताबिक जिंदगी गुजार रहे हैं। इस समय शहर में करीब 70 हजार लोग अहले हदीस मसलक के मानने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed