{"_id":"5dc1bfc78ebc3e5b5f735d68","slug":"triple-talaq-given-over-phone-from-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक, शौहर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक, शौहर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 06 Nov 2019 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सुजातगंज में रहने वाली एक महिला को उसके शौहर ने सउदी अरब से फोन पर तीन तलाक दे दिया। उसने शौहर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सुजातगंज निवासी महिला हिना परवीन अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह इसी साल जुलाई में बाबूपुरवा के अजीतगंज निवासी नूरजादे उर्फ ईशान से हुआ था।
निकाह के दो दिन बाद ही देवर फैजान ने उसके साथ अभद्रता की। शिकायत करने पर सास सना व ससुर सलीम ने उल्टा उसे ही गलत ठहराया और मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे।
जब इस बारे में शौहर से शिकायत की, तो उसने मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। दो माह पहले शौहर नूरजादे नौकरी करने सउदी अरब चला गया। वहां से उसने फोन कर तीन तलाक दे दिया। हीना की तहरीर पर पुलिस ने शौहर, सास, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।