फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   triple talaq case in Kanpur

पति ने तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला, पुलिस पर लगे ये गंभीर आरोप एडीजी के आदेश पर मामला दर्ज

Mon, 26 Aug 2019 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Aug 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
triple talaq case in Kanpur
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जूही में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को मारपीट करके घर से निकाल दिया। पुलिस ने एडीजी के आदेश पर एफआईआर दर्ज करकेे मामले की जांच शुरू कर दी है। परमपुरवा निवासी हिना के मुताबिक 11 अप्रैल 2018 को उसका निकाह जूही खुर्द निवासी इमरान उर्फ फैजान से हुआ था।
विज्ञापन


निकाह के वक्त पिता ने हैसियत के मुताबिक दहेज की पूरी की, लेकिन इसके बाद पति और ससुरालियों ने डेढ़ लाख रुपये की मांग करके उसे प्रताड़िता करना शुरू कर दिया। पति, ससुर खालिद, जेठ तारिक, ननद गुड़िया, सोनी और ननदोई शाहिद बात बात पर उसे दहेज में कम सामान लाने का ताना देते थे।
विज्ञापन

पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप

पिता ने मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की तो उसे मारा-पीटा गया। कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया। 14 अगस्त की शाम 7 बजे पति गुस्से में घर पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी महेश्वरी सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

हिना ने जूही पुलिस पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। हिना का आरोप है कि पति के घर से निकालने के बाद वह मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां उसकी सुनवाई करने के बजाय उसका और उसके परिवार वालों को प्रताड़ित किया गया। थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर एडीजी से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed