फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Triple talaq case in banda district

'रजिया' हर जुल्म सहती रही, पति ने इस रोटी की वजह से बोला- 'तलाक तलाक तलाक'

Sun, 08 Jul 2018 08:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq case in banda district
डेमाे पिक
यूपी के महोबा जिले में खाना बनाते समय चूल्हे में रोटी जल जाने से नाराज पति ने पहले मारपीट की बाद में तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़ित पत्नी ने अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपर एसपी वंशराज यादव ने थानाध्यक्ष खरेला को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


     
कोतवाली महोबा के ग्राम करहरा कला निवासी रजिया 24 की थाना खरेला के ग्राम पहरेथा निवासी निहाल खां के साथ चार जुलाई 2017 को शादी हुई थी। 18 सितंबर 2017 को रजिया दूसरी बार विदाई में ससुराल गई थी। तभी से पति नशा करके आए दिन उससे मारपीट करता था। जिससे आहत होकर युवती के परिजन उसे घर ले गए। तीन माह पहले पति ससुराल जाकर दोबारा परेशान न करने का आश्वासन देकर घर ले आया।
विज्ञापन


     
पत्नी के पुन: ससुराल आने पर पति ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आए दिन मारपीट करता था लेकिन, पत्नी उसका जुल्म सहती रही। शनिवार की शाम को घर में खाना बनाते समय रोटी जल जाने से नाराज पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। रविवार को सुबह रजिया ने थाना खरेला में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। बाद में महोबा आकर अपर एसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। अपर एसपी ने थानाध्यक्ष खरेला आरबी जैदी को मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed