फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Triple Murder: Police could not trace the killers of husband wife and son

ट्रिपल मर्डर: पति पत्नी और बेटे के हत्यारों का सुराग न लगा सकी पुलिस, किधर से फरार हुए बदमाश पता नहीं

Mon, 04 Oct 2021 10:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Oct 2021 10:45 AM IST
सार

पुलिस को आशंका है हत्यारे गलियों और रेलवे पटरी होते हुए भागे हैं। अब सर्विलांस की मदद से पुलिस सुराग तलाश रही है। फजलगंज के उचवां में परचून दुकानदार प्रेम किशोर उनकी पत्नी ललिता और बेटे नैतिक की शुक्रवार रात घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Triple Murder: Police could not trace the killers of husband wife and son
कानपुर: पति पत्नी और बेटे की हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के फजलगंज में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस दो दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस अब तक यह पता नहीं कर सकी है कि आखिर वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश किस तरफ से फरार हुए। मृतक के घर के बाहर केवल तीन संदिग्ध एक फुटेज में कैद हुए हैं। इसके अलावा किसी भी मुख्य चौराहों के कैमरों में यह सब कैद नहीं हुए।
विज्ञापन


आशंका है कि हत्यारे गलियों और रेलवे पटरी होते हुए भागे हैं। अब सर्विलांस की मदद से पुलिस सुराग तलाश रही है। फजलगंज के उचवां में परचून दुकानदार प्रेम किशोर उनकी पत्नी ललिता और बेटे नैतिक की शुक्रवार रात घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह तीनों के शव घर पर पड़े मिले थे।
विज्ञापन


हाथ पैर बंधे थे और सिर पर पॉलिथीन कसी हुई थी। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी जांच टीम को लीड कर रही हैं। पुलिस को पहले ही दिन एक फुटेज मिला था। जिसमें रात डेढ़ बजे तीन संदिग्ध प्रेम किशोर के दरवाजे पर खड़े नजर आ रहे थे। पुलिस ने उसके बाद फजलगंज चौराहा, जरीब चौकी, विजय नगर, चावला चौराहा आदि जगहों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले लेकिन संदिग्धों को ट्रेस नहीं किया जा सका। सवाल है कि आखिर बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद किस तरफ चले गए। अगर फुटेज से बदमाश ट्रेस हो जाते तो केस सुलझाने में पुलिस को काफी मदद मिलती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं आसपास के तो नहीं हैं हत्यारे 
घटनास्थल के चारों तरफ की मुख्य सड़कों पर संदिग्ध नजर नहीं आए। ऐसे में आशंका बढ़ गई है कि हत्यारे आसपास के हैं। इसलिए पुलिस ने इलाकाई निवासी पुराने अपराधियों की सूची तैयारी की है। कइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने वारदात के बाद एक पड़ोसी को संदिग्धता के तौर पर उठाया था। रातभर उससे पूछताछ की। उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसलिए उसको छोड़ दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed