फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tremors in the city

फिर कांपा शहर

Wed, 13 May 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 13 May 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
Tremors in the city
इंडियन-यूरेशियन प्लेट टकराने से मंगलवार को नेपाल के कोडारी से 18 किलोमीटर दूर झाम में आए भूकंप के दो तेज और पांच छोटे (कुल सात) झटकों से कानपुर की धरती भी हिल गई। इससे दहशतजदा शहरवासी घर, दुकान और दफ्तर छोड़कर सड़क पर निकल आए। नवाबगंज और काकादेव के पुराने भवनों की दीवारें तक दरक गईं।
विज्ञापन


लोग पार्क, सड़कों और मैदान में भूकंप के झटकों पर चर्चा करते नजर आए। दहशतजदा लोग काफी देर तक घरों के भीतर जाने को तैयार नहीं दिखे। दूसरी तरफ आईआईटी के विज्ञानियों का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है।
विज्ञापन


अगले चार महीने तक भूकंप के झटके  (आफ्टर शॉक)लगते रहेंगे। 25, 26 अप्रैल को आए भूकंप और उससे हुई तबाही की यादें अभी धुंधली भी नहीं पड़ीं कि मंगलवार को आए भूकंप ने लोगों को जोर का झटका धीरे से दिया। पहला बड़ा झटका दोपहर 12:35 बजे 7.3 मैग्नीट्यूड का महसूस किया गया, फिर आफ्टर शॉक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1:06 बजे 6.3 मैग्नीट्यूड का झटका लगा है, फिर ढाई बजे तक 5 से लेकर 5.2 मैग्नीट्यूड के पांच और झटके महसूस किए गए हैं। पहला और दूसरा झटका जबरदस्त था। आईआईटी के विज्ञानियों का कहना है कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। इधर भूकंप की वजह से घरों में लगे पंखे और फ्रिज, अलमारी तक हिलने लगी।

यह देख शहरवासी कांप गए और फौरन जोर से चिल्लाते हुए घरों के बाहर भागे। दहशतजदा लोग काफी देर तक सड़कों पर टहलते रहे। घर के बाहर या पार्क में बैठे लोग कयास लगाते रहे देखना फिर भूकंप आएगा। भूकंप से आईआईटी के स्टूडेंट्स भी सहम गए और हॉस्टल खाली करके बाहर आ गए।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, यूपीटीटीआई, एचबीटीआई सहित तमाम शैक्षिक संस्थानों के हॉस्टल खाली हो गए।


इसी तरह का नजारा आईआईटी के कैंपस स्कूल का दिखा। यहां जूनियर स्कूल के बच्चे पढ़ते हैं, जो भूकंप आने के बाद भागकर भवन से बाहर आ गए। पार्क में ही बैठकर पढ़ाई की। प्रिंसिपल के समर्थन को लेकर राजकीय पालीटेक्निक में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक, कर्मचारियों ने भूकंप के झटके महसूस किए और सभी भवन से बाहर भागकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed