{"_id":"5c4eada4bdec220c2959d561","slug":"trees-cutting-is-offence-in-islam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सायेदार, फलदार पेड़ काटना इस्लाम में गुनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सायेदार, फलदार पेड़ काटना इस्लाम में गुनाह
Mon, 28 Jan 2019 01:02 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीअत उलेमा ने गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश में पांच लाख पौधे लगाने की मुहिम कानपुर शहर से शुरू की। यहां जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मतीनुल हक ओसामा कासमी ने बताया कि इस्लाम में सायेदार और फलदार पेड़ों को काटना गुनाह है। हरे वृक्षों को काटने की मनाही के साथ ही पौधरोपण को प्रोत्साहित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति फलदार और सायेदार वृक्षों के 10-10 पौधे लगाए।
जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मतीनुल हक ओसामा कासमी ने पौधरोपण की मुहिम जाजमऊ स्थित जामा मस्जिद अशरफाबाद से शुरू की। मौलाना कासमी ने बताया कि शहर के अलावा लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, बस्ती, संत कबीरनगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मेरठ, शामली, हापुड़ आदि जिलों में शुरू की गई है। लोगों से मुहिम सफल बनाने की गुजारिश की गई। यह इंसानियत की बेहतर खिदमत होगी। मौलाना इनामुल्लाह कासमी ने बकरमंडी, मौलाना अंसार अहमद जामई ने अजीतगंज, मुफ्ती मोहम्मद सईद खां कासमी ने जूही नहरिया, मौलाना आफताब आलम कासमी ने मछरिया, कारी नूरुल हुदा कासमी ने संजयनगर में पौधरोपण किया।