फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tree Plantation Drive Held in Sujatganj on Eid Milad-un-Nabi for Environmental Awareness

कानपुर: ईद मिलादुन्नबी पर सुजातगंज में पौधारोपण अभियान, 12 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 24 Aug 2026 05:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 05:41 PM IST
सार

Kanpur News: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश देने के लिए सुजातगंज में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Tree Plantation Drive Held in Sujatganj on Eid Milad-un-Nabi for Environmental Awareness
पौधा लगाने का लिया संकल्प - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुल हिंद जमीयतुल आवाम एवं जुलूस-ए-मोहम्मदी की मरकजी कमेटी सुजातगंज की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में छोटी पार्क में 12 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब मिस्बाही और विशिष्ट अतिथि महामंत्री महबूब आलम खान ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। पौधों से ऑक्सीजन, फल और छाया मिलती है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर पौधा लगाने का लिया संकल्प

वक्ताओं ने कहा कि 12 रबी उल अव्वल ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। लोगों से शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। वक्ताओं ने पौधारोपण को पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की सुन्नत से जोड़ते हुए लोगों से ईद मिलादुन्नबी पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जुलूस-ए-मोहम्मदी शुजातगंज मरकजी कमेटी के सदर जियाउल हसमत अल्लान, नगर सचिव कफिल खान, मोहम्मद शाहनवाज, अलीम खान, कारी शादाब रजा कानपुरी, हाजी शहनवाज, डॉ. जीशान अंसारी, डॉ. ईए अंसारी, अलीम सर, सलमान, डिश शाहिद चौधरी, अशफाक अली, शारिक खान, आदिल कुर्सी वाले, रऊफ अंसारी, हाजी रेनू, आसिफ खान, शकील सर, यासिर खान, ओवैश, महताब अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed