{"_id":"6a15ff0f976c7881fd0100fe","slug":"travel-in-roadways-buses-will-be-easy-medicines-will-be-available-on-need-kanpur-news-c-220-1-ka21001-143271-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रोडवेज बसों में यात्रा होगी सुगम, जरूरत पर मिलेंगी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रोडवेज बसों में यात्रा होगी सुगम, जरूरत पर मिलेंगी दवाएं
Wed, 27 May 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 27 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रोडवेज बसों में अब यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक दवाएं मिल सकेंगी। एआरएम ने मंगलवार को माती डिपो की बसों की जांच कर जिन बसों के फर्स्ट एड बॉक्स खाली मिले उसके परिचालकों को प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी दवाओं का रिफिल पैक दिया।
परिवहन निगम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए तमाम प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी स्थिति बदहाल है। बसों में लगे फर्स्ट एड बॉक्स शोपीस बनकर लटके रहते हैं। जबकि उसमें जरूरत पड़ने पर यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार के उद्देश्य से जरूरी दवाएं होनी चाहिए। अमर उजाला ने इसे लेकर लगातार अभियान चलाया, जिसका संज्ञान लेते हुए माती डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बसों की जांच की और खाली मिले फर्स्ट एड बॉक्स में दवाएं रखवानी शुरू की है।
एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि डिपो में खड़ी सभी बसों की जांच की गई है। इनमें चार बसों में प्राथमिक दवाएं नहीं पाई गई है। इनके परिचालकों को ओआरएस, मलहम, पट्टी व कुछ दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर यात्रियों को दवा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि स्टेशन इंचार्ज को समय-समय पर बसों की जांच करने को कहा गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए चालक व परिचालक ओआरएस का घोल साथ में रख कर ही चलेंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधा देना परिवहन निगम की प्राथमिकता में है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।