फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Travel allowance claim settlement goes online in NCR.

Kanpur News: एनसीआर में ऑनलाइन हुआ यात्रा भत्ता दावा निस्तारण

Wed, 23 Sep 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Travel allowance claim settlement goes online in NCR.
कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने कर्मचारियों के यात्रा भत्ता (टीए) दावों के निस्तारण की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मंगलवार को टोटल (टीए एंड ओटी ऑनलाइन क्लेम पोर्टल) का शुभारंभ किया। इससे एनसीआर के सभी मंडलों में कार्यरत 67 हजार से अधिक कर्मचारियों को पेपरलेस व्यवस्था का लाभ मिलेगा। पोर्टल से कर्मचारी अपने मासिक जर्नल ऑनलाइन जमा कर सकेंगे और एचआरएमएस में दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी से सत्यापन कर दावे की स्थिति देख सकेंगे। निस्तारण से जुड़े अपडेट भी ऑनलाइन मिलेंगे। रेलवे स्थापना कोड के अध्याय-16 के अनुसार भत्तों की गणना पोर्टल पर स्वत: होगी, जिससे समय और मैनुअल त्रुटियां कम होंगी। पहले चरण में टीए दावे ऑनलाइन किए गए हैं, जबकि बाद में ओटी दावों को भी जोड़ा जाएगा। रेलवे के अनुसार 20 से 25 दिनों में पोर्टल पूरी तरह चालू हो जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed