उरई में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर में घुसा लोडर, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार लोडर पहले से खड़े डंपर में घुस गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। इनमें पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई में बुधवार को झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार लोडर खड़े डंपर में पीछे से टकरा गई। इस घटना में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि डीसीएम में सवार 11 अन्य लोगों घायल हो गए। इनमें पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे को देख चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों ने इस घटना को देखा, वह मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ा गांव स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास की है। यहां एक लोडर से कुछ मजदूर पुणे से अपने घर सिद्धार्थ नगर जा रहे थे। जब उनकी लोडर झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 के मध्य बनने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास पहुंची। तभी चालक को नींद आ गई, जिस कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास खड़े डंपर में डीसीएम पीछे से टकरा गई। इस हादसे में लोडर में सवार 11 लोगों में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे को देख वहां पर काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने लोडर में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस हाईवे की एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक और घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। घायलों की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया, जहां प्रथम उपचार करते हुए चार घायलों की हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।