{"_id":"6284dfa712976b07955298b5","slug":"traumatic-road-accident-in-kanpur-car-collided-with-water-tanker-four-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराई कार, पिता पुत्र समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराई कार, पिता पुत्र समेत चार की मौत
Wed, 18 May 2022 05:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 18 May 2022 05:29 PM IST
सार
अकबरपुर में बुधवार को पानी के टैंकर और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर एसडीएम और सीएमओ मौजूद हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। अकबरपुर में कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार को केटीएल के पास डिवाइडर पर लगे पौधों में पानी डाल रहे टैंकर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में औरैया निवासी कार सवार आढ़ती पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। एनएचएआई की एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एके सिंह व एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम के निर्देश पर शाम पांच बजे के बाद सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। गोविंद नगर दिबियापुर रोड औरैया निवासी आढ़ती सुशील उर्फ राजू पोरवाल (55), बेटे मयंक पोरवाल (23) के साथ दवा लेने कानपुर जा रहे थे। कार अजहर अली (25) चला रहा था। उनके साथ निझाई मोहाल के ज्वैलर्स अरविंद माधव पुरवा (59) भी थे। अकबरपुर में कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसा हो गया। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत धोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
हाईवे पर लगे पौधों में पानी डाल रहा था टैंकर, नहीं लगे थे संकेतक
हादसे में एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। सिंचाई के लिए खड़े टैंकर के पहले संकेतक नहीं लगाया गया था। एसडीएम अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि हाईवे पर नियमों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। सिंचाई के लिए खड़े टैंकर के पहले संकेतक नहीं लगाया गया था। एसडीएम अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि हाईवे पर नियमों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।