फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big accident on Agra-Lucknow Expressway Car rammed into trailer, three killed

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर में घुसी बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत

Fri, 04 Feb 2022 04:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Feb 2022 04:02 PM IST
सार

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालने का काम शुरु कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों व पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
big accident on Agra-Lucknow Expressway Car rammed into trailer, three killed
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। उन्नाव के जोगीकोट गांव के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिससे बड़ा हादस हो गया। वहीं उनका चौथा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालने का काम शुरू किया। वहीं, ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों व पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करा जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। हादसे में मृत लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल कार चालक की हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि घायल अभी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed