फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transformer fuses kept blowing intermittently, the night passed by tossing and turning.

Kanpur News: रुक-रुक कर उड़ते रहे ट्रांसफार्मर के फ्यूज, करवट बदलते कटी रात

Sun, 07 Jun 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Transformer fuses kept blowing intermittently, the night passed by tossing and turning.
रूरा। नगर व भटौली गांव में शुक्रवार रात कई ट्रांसफार्मर के फ्यूज रुक-रुक कर उड़ते रहे। भीषण गर्मी में करीब छह हजार घरों में लोग पूरी रात करवट बदलते रहे। लोगों का कहना है कि रात 10 बजे के बाद ट्रिपिंग शुरू होती है तो पूरी रात आंख मिचौली चलती है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच नगर के उपकेंद्र से जुड़े भटौली गांव में रखे ट्रांसफार्मर का देर रात 10 बजे के करीब फ्यूज उड़ गया। इसपर उपकेंद्र से नगर व भटौली की बिजली बंद कर फाल्ट दुरुस्त किया गया। करीब आधा घंटा बिजली गुल रही। इसके बाद करीब 11:30 बजे नगर के स्टेशन वार्ड कमला नगर में लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इस पर सभी छह हजार घरों की बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। कुछ देर चलने के बाद बिजली फिर गुल हो गई।
विज्ञापन

इधर देर रात करीब एक बजे कॉलेज फार्म के पास लगे ट्रॉली ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इस पर बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब एक घंटे बाद फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति दी गई। इसके बाद भी थोड़ी-थोड़ी देर में ट्रिपिंग होती रही। स्टेशन वार्ड निवासी राकेश यादव, योगेंद्र द्विवेदी व आंबेडकर नगर निवासी प्रमोद शुक्ला, भटौली निवासी पिंटू दिवाकर ने बताया कि आए दिन ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में जब लोग सोने की तैयारी करते हैं ठीक उसी समय फ्यूज उड़ने शुरू होते हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से पंखे-कूलर बंद होने से नींद में खलल पड़ता है। महिलाओं व बच्चों को खासी परेशानी हो रही है। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि गर्मी के कारण लोड बढ़ गया है। इससे फ्यूज उड़ने की दिक्कत है। रात में ही फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed