यूपीः इटावा में पटरी पर पड़े पत्थरों ने रोक दी नीलांचल की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में रेल की पटरी पर तमाम पत्थर पडे़ होने की वजह से सोमवार देर शाम एक मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन पर करीब 45 मिनट रोकना पड़ा। दिल्ली-हावड़ा अप ट्रैक बाधित होने से साम्हो स्टेशन पर नॉन स्टॉप नीलांचल एक्सप्रेस भी खड़ी रही।
साम्हो स्टेशन मास्टर बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मालगाड़ी सोमवार देर शाम 8:20 पर भरथना रेलवे स्टेशन पहुंचने से पूर्व पूर्वी केबिन पर रोकी गई। दरअसल, ट्रेन चालक को पटरी पर काफी पत्थर पड़े नजर आए। जिस पर उसने ट्रेन को रोकते हुए स्टेशन कंट्रोल रूम को खबर दी।
जहां से पीडब्लूडीआई टीम ने आकर पत्थर हटाए। इस कवायद के चलते ट्रेन को करीब 45 मिनट रोकना पड़ा। मालगाड़ी के आगे खडे़ होने की वजह से पीछे आ रही नीलांचल एक्सप्रेस को साम्हो स्टेशन पर रोका गया। अधिकारी की मानें तो शरारती तत्वों ने पत्थर डाले होंगे जिसकी वजह से व्यवधान पड़ा।