फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains ran on the new boulder free track of Govindpuri station trial was conducted by taking out goods train

Kanpur: गोविंदपुरी स्टेशन के नए बोल्डर रहित ट्रैक पर चली ट्रेनें, मालगाड़ी को निकालकर लिया गया ट्रायल

Tue, 24 Dec 2024 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Dec 2024 04:13 PM IST
सार

Kanpur News: महाकुंभ के दौरान काफी संख्या में ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन से होकर जाएंगी। इसकी वजह से स्टेशन पर चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trains ran on the new boulder free track of Govindpuri station trial was conducted by taking out goods train
गोविंदपुरी स्टेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गोविंदपुरी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बना बोल्डर (गिट्टी) रहित ट्रैक सोमवार से चालू हो गया। सुबह मालगाड़ी को कॉशन लेकर निकाला गया। दोपहर और शाम के समय तीन लंबी दूरी की ट्रेनें झांसी और दिल्ली की ओर रवाना हुईं। इस दौरान ट्रेनों की गति करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटे रही।

विज्ञापन

स्टेशन पर पिछले करीब सवा महीने से प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रैक पर कार्य चल रहा था। यहां पर बने बोल्डर ट्रैक को हटाकर सीमेंटेड किया गया। इसका उपयोग वॉशिंग एप्रेन की तरह किया जा सकेगा। ट्रैक को साफ करना आसान रहेगा। ट्रेनों की धुलाई और सफाई ट्रैक पर ही हो सकेगी। ट्रैक के किनारे पर पानी की लाइन भी डाली गई। इसका उपयोग ट्रेनों में पानी भरने के लिए होगा।

विज्ञापन

कॉशन लेकर ही निकाली जाएंगी ट्रेनें
सोमवार की सुबह झांसी की ओर से जूही यार्ड की ओर जा रही मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर एक से गुजरी। रेलवे के तकनीकी स्टॉफ ने इसका जायजा लिया। दोपहर और शाम को तीन ट्रेनें गईं। बता दें कि महाकुंभ के दौरान काफी संख्या में ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन से होकर जाएंगी। इसकी वजह से स्टेशन पर चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी ट्रैक की निगरानी जारी रहेगी। ट्रेनें कॉशन लेकर ही निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed