फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Training camp for the best 30 JNT Under-12 players begins today

Kanpur News: जेएनटी अंडर-12 के सर्वश्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप आज से

Tue, 28 Oct 2025 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Training camp for the best 30 JNT Under-12 players begins today
कानपुर। जेएनटी संस्था की ओर से इस वर्ष कराए गए अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में चयनित सर्वश्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों का पहला प्रशिक्षण कैंप 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक कानपुर साउथ मैदान में होगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे होगा इसमें चयनित खिलाड़ियों को प्रैक्टिस किट और क्रिकेट बैग प्रदान किया जाएगा। कैंप का संचालन कोच विकास यादव के निर्देशन में होगा जबकि पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू प्रशिक्षण में तकनीक तथा मानसिक तैयारी संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में कानपुर के 14, लखनऊ के चार, सुल्तानपुर के तीन, वाराणसी के चार, औरैया, देवरिया, झांसी और उरई से एक-एक खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। कैंप में 28 अक्तूबर से दो दिवसीय मैच, 30 अक्तूबर को 25 ओवर और 31 को 40 ओवर का मैच कराया जाएगा। वहीं एक नवंबर को 20 ओवर का मैच होगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed