{"_id":"69865320765946bd6908d3b1","slug":"training-based-on-ict-lab-and-smart-class-completed-kanpur-news-c-220-1-ka21001-138033-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास पर आधारित प्रशिक्षण समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास पर आधारित प्रशिक्षण समाप्त
Sat, 07 Feb 2026 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिक्षकों को दिए जा रहे आईसीटी लैब व स्मार्ट क्लास पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन के प्रशिक्षण में शिक्षकों को स्मार्ट बोर्ड के व्यावहारिक प्रयोग व आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया गया।
पुखरायां स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डायट प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर प्रताप भानु सिंह गौर ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी प्रवक्ता डॉ. मोनिका गुप्ता ने किया। इस दौरान शिक्षकों को तकनीकी आधारित शिक्षण के महत्व को बताया गया।
मास्टर ट्रेनर विवेक सिंह गौर चौहान ने प्रतिभागियों को आईसीटी लैब के प्रभावी प्रयोग व स्मार्ट क्लास के माध्यम से रोचक शिक्षण, डिजिटल टूल्स व ई-कंटेट निर्माण की जानकारी दी। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण उपयोगी व ज्ञानवर्धक है। यह शिक्षण व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध होगा। यहां शीतला प्रसाद, विकास सिंघल, दीपक कुमार, चेतन सिंह, शैलेंद्र, विजय, शिवानी, रेनू व अन्य मौजूद रहे।