फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trainee IPS Shiva Singh got the command, reined in illegal businesses, Inspector-Soldier upset

ट्रेनी आईपीएस ने कसे पेंच: शिवा सिंह को मिली कमान, अवैध धंधों पर लगाई लगाम, दरोगा-सिपाही परेशान

Tue, 10 May 2022 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 May 2022 01:13 PM IST
सार

बिठूर थाने का प्रभारी ट्रेनी आईपीएस शिवा सिंह को बनाया गया है, जिन्होंने अवैध खनन से लेकर जुआं-सट्टा बंद करा दिया है। वहीं, दरोगा-सिपाहियों के पेंज कसते हुए सुनवाई भी बेहतर तरीके से कर रही हैं। पुलिसकर्मियों अवैध कमाई बंद होने से परेशान हैं। 
 

विज्ञापन
Trainee IPS Shiva Singh got the command, reined in illegal businesses, Inspector-Soldier upset
आईपीएस शिवा सिंह महिला से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर का बिठूर थाना इस समय चर्चा में है। यहां पर ट्रेनी आईपीएस शिवा सिंह थानेदार हैं। थानेदारी करते हुए एक महीने का वक्त बीच चुका है। इस दौरान बतौर थानेदार शिव सिंह ने इलाके में कई अवैध धंधों पर लगा लगाई और बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया है। मगर उनकी पुलिसिंग से थाने के कुछ दरोगा-सिपाही परेशान हैं, क्योंकि उनकी भी अवैध कमाई बंद हो गई है।

विज्ञापन

मूलरूप से लखनऊ निवासी शिवा सिंह 2020 बैच की आईपीएस हैं। वर्तमान में बतौर ट्रेनी आईपीएस कमिश्नरी में उनकी तैनाती है। पहले कुछ दिन गोविंद नगर थानाध्यक्ष रहीं और फिर डीएम दफ्तर से अटैच रहीं। उसके बाद एक अप्रैल को उनको बिठूर थाने की जिम्मेदारी उनको सौंपी गई।
विज्ञापन

शिवा सिंह की तैनाती ने बिठूर थाने की कार्य प्रणाली ही बदल दी। रिश्वतखोरी लगभग खत्म हो गई है। अवैध खनन, जुआं व सट्टे पर भी लगाम लगाई है। शिवा सिंह का कहना है कि उनका मकसद है, जनता के लिए पुलिसिंग करना। वो वही कर रही हैं। हर एक शिकायत का संज्ञान लेकर उस पर कार्रवाई करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गांव जाकर वार्तालाप, सुलझ रहे विवाद
शिवा सिंह बिठूर क्षेत्र के गांवों में जा रही हैं। लोगों से मिल रही हैं। खासकर महिलाओं से। उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण कर रही हैं। महिला संबंधी अपराधों को लेकर भी वह महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को जागरूक भी करती हैं। वहीं, शराब पीकर विवाद करने वालों और घरेलू हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं। कुछ मामलों में चेतावनी देकर ही मामला रफादफा कर दिया।
 

हेलमेट लगाने पर दिया जोर
शिवा सिंह ने बताया कि जब उनकी पोस्टिंग हुई, तो गश्त पर निकलीं। इस दौरान देखा कि अधिकतर ग्रामीण बिना हेलमेट चल रहे हैं। इसलिए वह पहले ही दिन से हेलमेट लगाने के प्रति अभियान चला रही हैं। ताबड़तोड़ चलान भी किए जा रहे हैं। वहीं, तमाम लोगों खासकर युवाओं को वह समझाकर हेलमेट लगाने की सलाह देती रही हैं। शिवा सिंह ने बताया कि अभी तमाम चीजें करनी बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed