फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trained staff will be available for treatment of cancer patients

Kanpur News: कैंसर रोगियों के इलाज को मिलेगा प्रशिक्षित स्टाफ

Fri, 27 Jun 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Trained staff will be available for treatment of cancer patients
कानपुर। कैंसर रोगियों के इलाज के लिए प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ मिलेगा। इससे रोगियों के इलाज में आसानी होगी। जेके कैंसर इंस्टीट्यूट में नर्सिंग कॉलेज खुलेगा। इसमें आंको नर्सिंग में एमएससी कराई जाएगी। गुरुवार को यूपी मेडिकल फैकल्टी की दो सदस्यीय टीम ने इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। टीम ने ओपीडी और भर्ती होने वाले रोगियों के आंकड़े और संसाधन देखे।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. एसएन प्रसाद ने बताया कि एमएससी आंको नर्सिंग के लिए 10 सीटें संस्थान को मिली हैं। नर्सिंग कॉलेज के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपी मेडिकल फैकल्टी की टीम ने निरीक्षण कर लिया है। टीम की रिपोर्ट देने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि टीम ने रोगियों के आंकड़े देखे। इंस्टीट्यूट में नगर के अलावा आसपास के जिलों के रोगी भी इलाज के लिए आते हैं। विभिन्न उपकरणों के लिए प्रस्ताव अभी शासन में प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed