फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train engine fail on mumbai howrah route

मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर इंजन फेल, कई ट्रेनों को रोका गया भीषण गर्मी के बीच दो घंटे यात्री हलकान 

Mon, 24 Jun 2019 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Jun 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
train engine fail on mumbai howrah route
ट्रेन का इंजन हुआ फेल

मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार की दोपहर को आसनसोल- मुंबई एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। जिससे दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। सतना से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका। इस दौरान मानिकपुर, सतना, टिकरिया मारकुंडी व अन्य स्टेशनों पर कई ट्रेनों को रोकना पड़ा।

विज्ञापन


यात्रियों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। सोमवार को मुंबई की ओर जा रही 12361 आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस जैसे ही मानिकपुर की ओर से सतना की तरफ निकली तो जैतवारा स्टेशन के पहले हाटी स्टेशन के पास इंजन फेल हो गया। चालक के तमाम प्रयास के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन


 

जिसकी सूचना मानिकपुर व सतना स्टेशन अधीक्षक को दी गई। मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर अचानक इस ट्रेन के इंजन खराब होने पर आगे पीछे के सभी स्टेशनों पर लंबी रूट वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। मारकुंडी स्टेशन पर पटना कुर्ला एक्सप्रेस रोकी गई। टिकरिया के पास जनता एक्सप्रेस रोकी गई।

इन स्टेशनों पर पानी का सही इंतजाम न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पटना कुर्ला एक्सप्रेस के जनरल बोगी के एक यात्री की हालत बेहद खराब हो गई। उसे उल्टी दस्त की शिकायत हुई लेकिन स्टेशन पर कोई सुविधा नहीं थी। कुछ यात्रियों ने ही उसकी मदद की। 

उधर जैतवारा स्टेशन के मास्टर बाबूलाल व सहायक स्टेशन मास्टर शशी सिंह ने बताया कि खराब इंजन को सुधारने के लिए सतना से दूसरा इंजन मंगाया गया। स्टेशन पर मौजूद कुछ तकनीकी जानकार कर्मचारी इंजन बनाने पहुंचे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान लगभग दो घंटे तक ट्रेनों के आवागमन पर प्रभाव पड़ा। दोपहर दो बजे दूसरा इंजन लगाकर आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इसके बाद रेल यातायात सुचारु रूप से चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed