{"_id":"5db2f2858ebc3e93b9524946","slug":"train-akbarpur-news-knp5219135183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के इंजन से टकराया सांड़, अप लाइन 15 मिनट बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के इंजन से टकराया सांड़, अप लाइन 15 मिनट बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के झींझक रेलवे फाटक के पास अप की मालगाड़ी के इंजन से सांड़ टकरा गया। इस कारण 15 मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा। हालांकि इसका असर किसी ट्रेन पर नहीं रहा।
शुक्रवार को दोपहर में कानपुर की तरफ से दिल्ली की ओर अप की एमजेपीजे मालगाड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी। ट्रेन ने झींझक रेलवे फाटक पार किया। तभी उसके इंजन से सांड़ टकरा गया। इंजन से तेज आवाज आने पर लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को खंभा नंबर 1081-9 के सामने दोपहर 1:08 बजे रोक लिया। सूचना पर पहुंचे गैंगमैन ने पटरियों से सांड के अवशेष को हटाया। इंजन का परीक्षण करने के बाद मालगाड़ी को दोपहर 01:23 बजे आगे की ओर रवाना कर दिया गया। झींझक स्टेशन मास्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि मालगाड़ी से सांड़ टकराने के कारण 15 मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा था। इस दौरान कोई अन्य ट्रेन विलंबित नहीं हुई है।
------