{"_id":"5c3067f3bdec22048c550f6d","slug":"train-accident-fail-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आउटर पर टकराने से बची मेमू व पुष्पक एक्सप्रेस, बड़ा रेल हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आउटर पर टकराने से बची मेमू व पुष्पक एक्सप्रेस, बड़ा रेल हादसा टला
Sat, 05 Jan 2019 05:26 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के आउटर पर शनिवार को मेमू व पुष्पक एक्सप्रेस टकराने से बच गयी। यहां मेमू से लखनऊ जा रहे यात्री उस समय सकते में आ गए जब उन्होंने पुष्पक एक्सप्रेस के ट्रैक पर मेमू ट्रेन को जाते देखा।
तभी मेमू एलकेएम के लोको पायलट ने सक्रियता दिखाई और ट्रेन को ट्रैक चेंज प्वाइंट से महज कुछ ही दूर पहले रोक दिया। जिससे ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस से टकराने से बच गयी। सेंट्रल स्टेशन के कंट्रोल रूम में तैनात रेल कर्मियों की लापरवाही से बड़े हादसे की स्थिति बनते देख यात्रियों ने इसका वीडियो बनाया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल होने लगा।