फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Practice match today, the team announced

अभ्यास मैच आज, टीम घोषित

Thu, 28 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Practice match today, the team announced
ग्रीनपार्क में बैठक करते आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला, डीएम कौश्‍ालराज शर्मा व अन्य। - फोटो : amarujala
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 19 और 21 मई को प्रस्तावित आईपीएल मैच से पहले फ्लड लाइट की टेस्टिंग के लिए अभ्यास मैच गुरुवार को खेला जाएगा। टीम घोषित कर दी गई है। वहीं आईपीएल चेयरमैन राजीव कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी शलभ माथुर और आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात लायंस के सीईओ के साथ बैठक की। इसमें मैच में सुरक्षा व्यवस्था, टिकटिंग व्यवस्था पर चर्चा की गई। चेयरमैन ने कहा कि आईपीएल मैच की घोषणा अभ्यास मैच के बाद ही होगी। उधर, सूत्रों ने बताया कि अभ्यास मैच के दौरान बीसीसीआई टीवी के चीफ कैमरामैन एसके श्रीकांत भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सोनिया का नाम लाना साजिश 
एक प्रश्न के जवाब में राजीव शुक्ला ने कहा कि अगस्ता हेलीकाप्टर डील में सोनिया गांधी का नाम लाना एक राजनैतिक साजिश है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही इसकी (अगस्ता डील) की जांच शुरू कराई गई थी। यदि मामले में संलिप्तता होती तो जांच क्यों करवाते। 
विज्ञापन

यूपीसीए के पदाधिकारियों से चेयरमैन नाराज दिखे ः आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला बैठक में यूपीसीए के पदाधिकारियों से नाराज हो गए। सूत्रों ने बताया कि आईपीएल चेयरमैन तीन पदाधिकारियों के कामकाज से असंतुष्ट थे। कई प्रश्नों के जवाब ठीक से नहीं दिए, जो काम बताए गए वो तय समय पर नहीं हुए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भी उनकी पदाधिकारियों के प्रति तल्खी देखी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed