फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tragic road accident in Kanpur, Dumper hit the bike, dragged the youth for 25 meters, both legs fractured

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक को 25 मीटर तक घसीटा, दोनों पैर फ्रैक्चर

Wed, 09 Aug 2023 09:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Aug 2023 09:33 AM IST
सार

Kanpur Road Accident: जीटी रोड चौड़ीकरण के मंधना से आईआईटी के बीच हाइवे निर्माण का पीएनसी की देखरेख में काम चल रहा है। इसके लिए डंपरों से मिट्टी लाई जा रही है।

विज्ञापन
Tragic road accident in Kanpur, Dumper hit the bike, dragged the youth for 25 meters, both legs fractured
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौराहे के पास बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार मिट्टी लदे पीएनसी के डंपर ने आगे चल रहे बाइक सवार युवक पीयूष द्विवेदी (22) को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक बाइक समेत डंपर के पीछे वाले पहिये के नीचे आ गया।

विज्ञापन

राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन डंपर चालक ने डंपर नही रोका और करीब 25 मीटर तक पीयूष को उसकी बाइक सहित घसीटता रहा। इसके बाद लोगों ने डंपर को रुकवाया। जब ड्राइवर डंपर से उतरा, तो वह कान में इयरफोन लगाए हुए था। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मंधना धन सिंह ने युवक को मंधना के रामा अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां से परिजन उसे हैलेट अस्पताल ले गए। एसआई धन सिंह ने बताया पीयूष के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। हेलमेट की वजह से सिर में चोट नहीं आई। पीयूष लोहिया फैक्टरी में अप्रिंटिस कर रहा है, जहां से नाइट शिफ्ट करके वह बाइक से वापस अपने घर नानकारी लौट रहा था। डंपर को पुलिस चौकी मंधना में करवा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही से चलाते है पीएनसी के ड्राइवर डंपर
जीटी रोड चौड़ीकरण के मंधना से आईआईटी के बीच हाइवे निर्माण का पीएनसी की देखरेख में काम चल रहा है। इसके लिए डंपरों से मिट्टी लाई जा रही है। डंपर चालक मिट्टी से लदे डंपर दिन रात तेज गति और लापरवाही से चलाते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed