{"_id":"64b64130392a14e41b050a13","slug":"tragic-incident-in-hardoi-girl-child-dies-due-to-drowning-in-a-pit-filled-with-water-family-members-crying-b-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में दर्दनाक घटना: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में दर्दनाक घटना: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, जांच शुरू
Tue, 18 Jul 2023 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:08 PM IST
सार
Hardoi News: थानाध्यक्ष धमेंद्र गुप्ता ने बताया कि पानी में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के दो भाई बहन थे। सौम्या सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक किसान गांव के बाहर पूरब खेत मे खीरा लगा रहा था। इसी दौरान उसकी बच्ची खेलते-खेलते बरसात के गड्ढे में गिर गई और उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सधिनावा निवासी सर्वेश कुमार पुत्री सौम्या (3) सोमवार को शाम अपने पिता के साथ मे खीरा लगाने के लिए साथ गई थी। सर्वेश अपने खेत मे खीरा लगते समय अपनी बच्ची का ख्याल रखने को भूल गया। सौम्या खेलते-खेलते वह खेत की किनारे बरसात से भरे पानी में डूब गई।
विज्ञापन
काफी देर बाद परिजनों ने देखा, तो बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। खोजबीन करने के बाद इसका शव खेत के लगे गड्ढे में पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धमेंद्र गुप्ता ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन