फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tragic accident in Hardoi, Violent collision of bikes, truck crushed the brothers who fell on the road, three

हरदोई में दर्दनाक हादसा: बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, सड़क पर गिरे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

Sat, 29 Jul 2023 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

Hardoi Road Accident: पाली-शाहाबाद मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

विज्ञापन
Tragic accident in Hardoi, Violent collision of bikes, truck crushed the brothers who fell on the road, three
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पाली-शाहाबाद मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान सड़क पर गिरे सगे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला छोटा ककरा खुर्द निवासी यूनुस (20) टाइल्स लगाने का काम करता था। वह अपने बड़े भाई युसूफ (23) के साथ पाली में एक दुकान पर काम को लेकर बात करने गया था। शुक्रवार देर रात दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन

पाली-शाहाबाद मार्ग पर परेली गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हुसेपुर करमाया निवासी अजीम (22) और आफाक (25) की बाइक से यूनुस की बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से यूनुस और यूसुफ सड़क की तरफ, जबकि अजीम और आफाक दूसरी तरफ जा गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज रेफर किया
इसी बीच उधर से निकले ट्रक ने यूनुस और यूसुफ को कुचल दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहाबाद पहुंचाया। यहां यूनुस और अजीम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि यूसुफ और आफाक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

अभी ईद में तय हुई थी शादी
मेडिकल कॉलेज में यूसुफ को भी मृत घोषित कर दिया गया। आफाक का उपचार किया जा रहा है।  बता दें कि यूसुफ व यूनुस दो ही भाई थे। यूसुफ की शादी अभी ईद पर तय हुई थी । उसकी होने वाली पत्नी ने जब यूसुफ को देर रात फोन किया, तब उसे पुलिस ने घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed