Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband slits wife's throat after finding her in a compromising position with a neighbor

Hardoi News: आपत्तिजनक हालत में पड़ोसी के साथ देख पति ने पत्नी का गला रेता

Thu, 12 Nov 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Husband slits wife's throat after finding her in a compromising position with a neighbor
हरदोई। पंजाब के लुधियाना में पत्नी को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे पत्नी की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। छीना-झपटी में पति की गर्दन भी चाकू लगने से कट गई। उसने पहले जहरीला पदार्थ भी खाया था। घटना के बाद दोनों घायलों को परिजन बृहस्पतिवार को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाए। यहां दोनों का उपचार किया गया। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक लुधियाना में ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में काम करता है। वह अपनी 20 वर्षीय पत्नी और तीन वर्ष व डेढ़ वर्ष की दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रहता था। पास में ही उसकी बहन और जीजा भी रहते हैं। करीब पांच महीने पहले गांव का ही एक युवक उनके कमरे में रहने आया था। इस दौरान उसकी पत्नी से नजदीकियां हो गईं। जानकारी पर पति ने उसे कमरे से निकाल दिया लेकिन उसने पड़ोस में ही दूसरा कमरा किराये पर ले लिया।
विज्ञापन

पति ने बताया कि उसे पत्नी के पड़ोसी युवक के साथ प्रेम संबंध होने का शक था, इसका उसने विरोध किया। इस पर पड़ोसी युवक ने रंगे हाथ पकड़ने की चुनौती दी। मंगलवार रात वह नाइट ड्यूटी का बहाना बनाकर घर से निकला और रात करीब एक बजे वापस लौट आया। पत्नी को कमरे में न पाकर वह पड़ोस में रहने वाले युवक के कमरे पर पहुंचा। वहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा और विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह पहले उसने जहरीला पदार्थ खाया और फिर पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव के दौरान हुई छीना-झपटी में उसकी गर्दन भी जख्मी हो गई। दोनों का पहले लुधियाना में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद परिजन हरदोई लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि महिला की गर्दन पर गहरा घाव है। हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed