फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tragic accident in Hardoi, Cylinder caught fire while making tea, Nand and bhabhi burnt to death, four scorche

हरदोई में दर्दनाक हादसा: चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, ननद-भौजाई की जलकर मौत, चार झुलसे

Sun, 21 May 2023 09:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 May 2023 09:32 AM IST
सार

Hardoi News: कोतवाली देहात इलाके में एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल, चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इसमें ननद और भौजाई की जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। आज ही घर पर बेटी की बरात आनी है।

विज्ञापन
Tragic accident in Hardoi, Cylinder caught fire while making tea, Nand and bhabhi burnt to death, four scorche
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के कोतवाली देहात इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। शादी समारोह की तैयारियों में जुटे परिवार में एक गैस सिलेंडर में आग लगने से ननद-भौजाई की मौत हो गई। वहीं चार लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके के नीर गांव निवासी संजीव कुशवाहा की पुत्री की रविवार यानि बरात आनी है। पुत्री की शादी की तैयारियां घर पर की जा रही थी। शनिवार की देर रात घर में ही मिठाई बनाई जा रही थी। उसके लिए हलवाई लगे हुए थे। बताया जाता है कि संजीव की पत्नी मंजू (45) वहां पर चाय बना रही थी।
विज्ञापन

उनकी ननद सरला (50) भी मौजूद थी। जैसे ही मंजू ने चाय बनाने के लिए माचिस की तीली जलाई सिलेंडर लीकेज था,  जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आकर मंजू जलने लगी। भाभी को जलता देख ननद सरला उसे बचाने के लिए दौड़ी, तो वह भी आग की चपेट में आकर जलने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
दोनों को जलता देख घर शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई। आग इतनी तेज थी, कि देखते ही देखते दोनों की जलकर मौत हो गई। आग को बुझाने और बचाने के चलते बिट्टा देवी, रेनू, रामू व एक अज्ञात झुलस गए। हादसे की खबर पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed